सहरसा में 1 दिसंबर से लगेगा महायोगिनी मेला, पटेल मैदान में 45 दिनों तक होगा आयोजन

श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महायोगिनी मेला के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महायोगिनी मेला का आयोजन शहर के पटेल मैदान में 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में सचिव सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह के मध्य से जनवरी तक श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर की भूमि पर महायोगिनी मेला आयोजित किया जाता रहा है। हालांकि, इस वर्ष मंदिर परिसर के आसपास ग्लासब्रिज का निर्माण कार्य होने के कारण मेला आयोजन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए पटेल मैदान में मेला लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई।

 

न्यास समिति का कार्यकाल समाप्त होने और नई समिति का गठन नहीं होने के कारण पूर्व न्यास समिति के सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में बुलाया गया था। उनसे मेला आयोजन को लेकर अनुभव और सुझाव प्राप्त किए गए। पूर्व सदस्यों ने भी इस वर्ष मेला आयोजित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

बैठक में मेला की बंदोबस्ती को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बताया गया कि वर्ष 2025-26 में महायोगिनी मेला की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से 96 लाख 51 हजार रुपये में हुई थी। इस वर्ष भी बंदोबस्ती की शुरुआती राशि 96 लाख 51 हजार रुपये निर्धारित की गई है। डाक में शामिल होने के लिए 10 प्रतिशत सुरक्षित राशि यानी 9 लाख 65 हजार 100 रुपये जमा करना अनिवार्य होगा।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित कर आम सूचना प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए सचिव सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। आम लोगों की जानकारी के लिए कोशी संस्करण के चार समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कराई जाएगी।

 

इसके बाद खुली डाक की प्रक्रिया विकास भवन, सहरसा के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। यदि निर्धारित तिथि पर विभागीय नियमों के अनुसार पर्याप्त डाक वक्ता नहीं मिलते हैं, तो दोबारा अल्पकालीन आम सूचना प्रकाशित की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *