दीपावली पर 35 मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल

दीपावली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे में मधेपुरा में एक ऐसी पहल की जा रही है, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियों का नया उजाला ला रही है। पवन हंस आंख अस्पताल और लायंस क्लब के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष भी 35 गरीब और जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया। दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने मरीजों की आंखों की पट्टी खोलकर उन्हें फिर से दुनिया देखने की सौगात दी। पिछले 10 वर्षों से लगातार यह सेवा कार्य किया जा रहा है।

दरअसल, मधेपुरा में पिछले 10 वर्षों से दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की आंखों में रोशनी लौटाने की यह अनूठी पहल जारी है। पवन हंस आंख अस्पताल एवं लायंस क्लब मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी 35 गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया।

Sponsored Advertisement

इसको लेकर पवन हंस आंख अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने सफल ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की आंखों की पट्टी खोली। पट्टी खुलते ही मरीजों को दोबारा दुनिया देखने का अवसर मिला। इस दौरान जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दीपावली के अवसर पर गरीब मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कर उनकी आंखों की रोशनी लौटाने का काम किया जा रहा है। यह मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए जिलेवासियों से दीपावली का त्योहार सतर्कता, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

वहीं, पवन हंस आंख अस्पताल के संचालक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उनके सहयोगी चिकित्सक डॉ. जाहिद अख्तर और लायंस क्लब की टीम के सहयोग से गांव-गांव में नेत्र जांच शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को चिह्नित किया जाता है। इसके बाद उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 35 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल प्रबंधन और लायंस क्लब ने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखने की बात कही, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा का लाभ मिल सके।

Related Posts

सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

पटना में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली

पटना में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *