दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

भागलपुर/सुल्तानगंज। दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वार्ड पार्षदों, मुखिया और शांति समिति के सदस्यों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में मंच पर सीओ रमण कुमार, बीडीओ प्रतीक राज और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही गई।

 

बैठक में काली पूजा के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संबंधित पूजा पंडाल के अध्यक्षों को थाना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार लाइसेंस जमा करना भी जरूरी होगा। बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

 

वहीं, छठ पर्व और काली पूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि काली मंदिरों, छठ घाटों और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र के छठ घाटों, काली मंदिरों और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे तथा प्रशासन को त्योहारों के दौरान सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर दर्जनों शांति समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद, विभिन्न दलों के नेता, मुखिया और ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों की FSSAI अनुज्ञप्ति निलंबित; 16 टन से अधिक दूषित मिठाइयां नष्ट

जहानाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के तहत मिठाई बनाने वाले चार प्रतिष्ठानों…

सहरसा के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से किसान की मौत, एक घायल

सहरसा। सहरसा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आजाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *