सारण में 17 नवंबर से शुरू होंगी निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं, तीन चरणों में होगा आयोजन

छपरा से बड़ी खबर है, जहां विद्यार्थियों को लोकतंत्र और मतदाता जागरूकता से जोड़ने के लिए निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सारण जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में 17 नवंबर से निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इन प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 17 से 22 नवंबर तक विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होगा। इसमें प्रत्येक संस्थान के निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से निबंध और क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं से दो-दो प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा।

Sponsored Advertisement

वहीं, दूसरा चरण 24 से 27 नवंबर तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर आयोजित होगा। इसमें संस्थान स्तर पर चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्रथम दस प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित दस-दस प्रतिभागी शामिल होंगे। निबंध और क्विज दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम दस विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे।

डीईओ को सौंपी गई सफल आयोजन की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताओं का सफल और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है।

प्रतियोगिताओं के लिए प्रश्न-पत्र, उत्तर-पत्रक, बैनर, अल्पाहार और पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रत्येक संस्थान में एक शिक्षक या कर्मी को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

वहीं, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में होगा। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनमें निर्वाचन साक्षरता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Related Posts

जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों की FSSAI अनुज्ञप्ति निलंबित; 16 टन से अधिक दूषित मिठाइयां नष्ट

जहानाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के तहत मिठाई बनाने वाले चार प्रतिष्ठानों…

सहरसा के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से किसान की मौत, एक घायल

सहरसा। सहरसा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आजाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *