
पलामू जिले के रेहला स्थित प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के शुभारंभ से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जे.बी. उच्च विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, नैयर जी, जनता उच्च विद्यालय के शिक्षक भोला राय, डॉ. बी.पी. शुक्ला, समाजसेवी संजू सिंह, रंजीत सिंह, रौनक सिंह, वार्ड पार्षद राजू जी, ज्याला गुप्ता, संतोष भाई, अशोक तिवारी उर्फ टी.सी. सर, मंगल गुप्ता तथा रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, विद्यालय की ओर से निदेशक डॉ. अनिल सिंह, प्राचार्य दिगंबर दीक्षित, वरिष्ठ शिक्षक चंद्रमणि दीक्षित, राजेश सर, राजू सर, आयुष सर और इजहार अंसारी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षिकाओं में ज्योति पाठक, मुस्कान कुमारी, अमिला, हरित सिंह, महिमा चौबे एवं सृष्टि की उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
**खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास उद्देश्य**
विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक विकास और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। खेलकूद के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैमरा मैन रवि मल्टीमीडिया और अंशु गुप्ता भी मौजूद रहे।
**स्थान – रेहला, पलामू (झारखंड)**
**संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट**







