सहरसा के कहरा कुटी फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, बनगांव के प्रकाश कुमार की मौत, एक युवक घायल

सहरसा जिले के कहरा कुटी स्थित फोरलेन हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बनगांव निवासी प्रकाश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अमित कुमार मिश्रा बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार और अमित कुमार मिश्रा बाइक से खजुराहा स्थित अपने मामा के यहां से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कहरा कुटी के पास फोरलेन हाईवे पर दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल अवस्था में पड़े थे।

 

घायल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों युवकों को सड़क किनारे गिरा हुआ देखा और मानवता का परिचय देते हुए उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रकाश कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित कुमार मिश्रा का इलाज जारी है।

 

अमित ने आशंका जताई कि दुर्घटना किसी ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई होगी। हालांकि, हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रकाश और अमित दोनों खजुराहा में अपने मामा से मुलाकात करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रकाश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

 

फिलहाल इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Posts

धनबाद में सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, भागा से आरोपी बबलू गिरफ्तार

धनबाद  जिले में सांसद की पहचान और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर ठगी करने का मामला सामने आया है। खुद को धनबाद का सांसद बताकर पुणे के एक कारोबारी से…

धनबाद में गलत ट्रैक पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेलवे परिचालन पर उठे सवाल

धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब गोमो-आसनसोल पैसेंजर ईएमयू ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर एक और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *