सहरसा के चौतारा गांव में भीषण अगलगी, दर्जनों परिवारों की गृहस्थी जलकर राख; लाखों के नुकसान की आशंका

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत के चौतारा गांव स्थित राम टोली के वार्ड संख्या 12 में भीषण अगलगी की घटना से भारी तबाही मच गई। आग की चपेट में आने से दर्जनों परिवारों के घर और उनमें रखे घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने तक का पर्याप्त मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखे फर्नीचर, पंखे, टीवी, पलंग और अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा घरों में रखी नकदी के भी जलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, नकदी समेत कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हुआ है।

 

अग्निशमन गाड़ी का पानी पड़ा कम, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

 

आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों के प्रयास से उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

 

इस दौरान आग बुझाते-बुझाते अग्निशमन गाड़ी का पानी भी कम पड़ गया। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। गांव के लोग बाल्टियों में पानी भरकर अग्निशमन गाड़ी में डालने लगे, ताकि आग बुझाने का अभियान जारी रखा जा सके। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आखिरकार आग पर काबू पाया गया।

 

वर्षों की मेहनत पलभर में राख

 

घटना के दौरान नवहट्टा थाना के एसआई रोशन कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और आग बुझाने में सहयोग करते नजर आए। अगलगी के बाद प्रभावित परिवारों के सामने अपने घरों को दोबारा बसाने की बड़ी चुनौती है।

 

फिलहाल, जले हुए घरों और सामान के नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन परिवारों की वर्षों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी पलभर में राख हो गई, उन्हें प्रशासन की ओर से राहत और मुआवजा कब तक मिलेगा? पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की जरूरत है।

Related Posts

भागलपुर में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक संभालेंगी महिला पुलिसकर्मी, हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी

।भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए भागलपुर यातायात पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इस…

भागलपुर में चार दिनों तक नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘विकसित भारत’ का संदेश, हास्य-व्यंग्य से कलाकारों ने किया जागरूक

भागलपुर। विकसित भारत की संकल्पना को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भागलपुर में चार दिनों तक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, भागलपुर एवं जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *