भागलपुर: तीन दिनों से लापता 22 वर्षीय महिला का घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका

भागलपुर। के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत अठनिया गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान गुड्डू यादव की पत्नी राधिका देवी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थी। घर के पीछे ही शव मिलने से गांव में शोक का माहौल है, वहीं घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

तीन दिनों से लापता थी राधिका

 

जानकारी के अनुसार, राधिका देवी पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की सुबह घर के पीछे स्थित पानी भरे गड्ढे में उसका शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

 

राधिका अपने पीछे एक साल की मासूम बेटी अनुष्का को छोड़ गई है। मां की मौत से बच्ची और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

गांव के मुखिया पवन यादव ने बताया कि राधिका देवी पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की सुबह घर के बाहर स्थित गड्ढे में उसका शव मिला।

 

इधर, मृतका के पिता बुच्चो यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने मौखिक रूप से आरोप लगाया है कि राधिका की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सब इंस्पेक्टर आमोद कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार और राहुल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

 

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद अठनिया गांव में शोक के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

Related Posts

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की अभद्र टिप्पणी पर प्रीति शेखर का तीखा पलटवार, बोलीं- बिहार की महिलाएं लतिया देंगी तब समझ आएगा

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं और हिंदू परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी…

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *