मोतिहारी के लाल का धमाल, छठ गीत ने पार किए 65 मिलियन व्यूज, सलमान खान की फिल्म में भी दिखेगा जलवा

फिल्म ‘द वन’ के छठ गीत ‘छठी मइया सुन ली न विनती हमार’ की देशभर में धूम, गीतकार कौशल किशोर का मोतिहारी में भव्य स्वागत

बिहार के चंपारण की मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के कलाकार अपनी मेहनत और हुनर के दम पर देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। पूर्वी चंपारण के ढाका के रहने वाले गीतकार कौशल किशोर ने अपनी लेखनी से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है। हिंदी फिल्म ‘द वन’ के उनके लिखे छठ गीत ‘छठी मइया सुन ली न विनती हमार’ ने यूट्यूब पर 65 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार सफलता के बाद मोतिहारी पहुंचे कौशल किशोर का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Sponsored Advertisement

छठ महापर्व से पहले कौशल किशोर के लिखे इस पारंपरिक लोकगीत की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। ‘छठी मइया सुन ली न विनती हमार’ गीत लोगों की जुबान पर है। महज 20 दिनों में इस गीत को 65 मिलियन से अधिक व्यूज मिलने से गीतकार कौशल किशोर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह गीत वैश्विक स्तर पर 6वें स्थान पर ट्रेंड कर रहा था।

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका निवासी कौशल किशोर, किशोर कुमार और पुष्पा किशोर के पुत्र हैं। अपनी सफलता के बाद मोतिहारी पहुंचे कौशल किशोर का जोरदार स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने छठ पर्व के प्रति अपनी आस्था और इस गीत की लोकप्रियता को लेकर खुशी जाहिर की।

कौशल किशोर ने बताया कि छठ पर्व पर लिखा गया यह उनका तीसरा गीत है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व केवल हमारा इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य भी है। छठी मइया के प्रति लोगों की अटूट आस्था इस पर्व को विशेष बनाती है। उन्होंने चार साल पहले अपना पहला गाना लिखा था। वहीं, उनके दूसरे छठ गीत को गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी थी।

कौशल किशोर ने यह भी बताया कि उनकी 8 से 10 हिंदी फिल्में आने वाली हैं। इनमें फिल्म ‘मॉन्सटर्स’ भी शामिल है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान पर उनके लिखे गीत को फिल्माया गया है। इसके अलावा वह कई भक्ति गीतों को लिखने और कंपोज करने में जुटे हैं। ढाका जैसे छोटे कस्बे से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाले कौशल किशोर की सफलता चंपारण और बिहार के लिए गर्व की बात है। उनका सफर युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और प्रतिभा पर भरोसा रखने की प्रेरणा देता है।

ढाका जैसे छोटे कस्बे से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाले कौशल किशोर की सफलता चंपारण और बिहार के लिए गर्व की बात है। उनका सफर युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और प्रतिभा पर भरोसा रखने की प्रेरणा देता है।

Related Posts

कटिहार स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, इंसानियत की हो रही सराहना

कटिहार स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, इंसानियत की हो रही सराहना

भोजपुर में नौवीं के छात्र को मारी तीन गोलियां, हालत गंभीर

भोजपुर में नौवीं के छात्र को मारी तीन गोलियां, हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *