रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक सेवा का संकल्प

सहरसा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को सहरसा में श्रद्धांजलि समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम न्यू कॉलोनी स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर आयोजित हुआ।

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीब, वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि स्व. पासवान का जीवन सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़ा रहा, जिसे आगे बढ़ाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि जरूरत के समय रक्त किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसी सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, एससी/एसटी जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, मुखिया संजीव कुमार जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, पिछड़ा-अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष रतन कुमार साह, किसान जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, पंचायती राज जिलाध्यक्ष उमाकांत साह, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार और जिला उपाध्यक्ष किन्नर पल्लवी समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पकार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Posts

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, इंडिया गठबंधन ने उठाई चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की मांग

भागलपुर में ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, इंडिया गठबंधन ने उठाई चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *