दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश

सहरसा। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर के विद्युत विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधीक्षण अभियंता ने सभी पूजा पंडालों के लिए अनिवार्य रूप से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूजा से पहले ट्रांसफॉर्मर, ओवरहेड तार और विद्युत उपकेंद्रों का आवश्यक रखरखाव पूरा करने को कहा गया। साथ ही तारों के संपर्क में आने वाली पेड़ की टहनियों की छंटाई करने का भी निर्देश दिया गया।

Sponsored Advertisement

दुर्गा पूजा के दौरान बिजली से जुड़ी किसी भी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी। पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में झूलते तथा जर्जर तारों को दुरुस्त करने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके।

बैठक में वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। अनपेड उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, डिस्कनेक्टेड स्मार्ट मीटर वाले परिसरों की जांच और बिजली चोरी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल उपलब्ध कराने के लिए मीटर रीडिंग और बिल सुधार की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी जारी रखने की बात कही गई।

अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को सुरक्षित और बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की।

सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी राजन कुमार ने बताया कि उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे बिजली बिल का भुगतान कर उपलब्ध छूट का लाभ ले सकते हैं। बैठक में कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार समेत सहायक और कनीय विद्युत अभियंता मौजूद रहे।

Related Posts

भागलपुर में ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, इंडिया गठबंधन ने उठाई चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की मांग

भागलपुर में ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, इंडिया गठबंधन ने उठाई चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की मांग

समस्तीपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, कीचड़ में पुलिस से भिड़ा युवक; वर्दी फाड़ी, पुलिस ने रस्सी से बांधकर पकड़ा

समस्तीपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, कीचड़ में पुलिस से भिड़ा युवक; वर्दी फाड़ी, पुलिस ने रस्सी से बांधकर पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *