कुंडहित को मिली दो बड़ी सौगातें, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने 1000 एमटी गोदाम और बालिका विद्यालय के 6 अतिरिक्त कक्षों का किया शिलान्यास

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के मोड़ के समीप बुधवार को विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम के निर्माण कार्य और अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुंडहित में जी+2 मॉडल के तहत छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों योजनाओं की शुरुआत की। 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को अपनी कृषि उपज के भंडारण में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को फसल सुरक्षित रखने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी और उपज को जल्दबाजी में बेचने की मजबूरी कम हो सकेगी।

 

वहीं, आवासीय बालिका विद्यालय में छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से छात्राओं के लिए शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने से पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार होने की उम्मीद है। विशेष रूप से आदिवासी छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।

 

मौके पर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि कुंडहित समेत पूरे नाला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम गांव तक पहुंचे।

 

उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा प्राथमिकता में है। अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से आदिवासी छात्राओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोदाम का निर्माण किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम में डीपीआरओ जामताड़ा पंकज कुमार रवि, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट : संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक की लहर

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। चिकित्सकों डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्ज्वल राय की ओर से…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *