मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद का धरना आज, पांडू-बिश्रामपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता

पलामू, झारखंड। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार, 8 अक्टूबर को पांडू और बिश्रामपुर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के अनुसार धरना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

 

Sponsored Advertisement

राजद नेताओं के मुताबिक यह कार्यक्रम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश और झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आदेश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की ओर से झारखंड के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है।

 

धरने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। पांडू प्रखंड राजद अध्यक्ष शमशेर आलम ने पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं, किसानों, दुकानदारों और आम समर्थकों से धरना में शामिल होने का आह्वान किया है।

 

शमशेर आलम ने कहा कि कार्यक्रम लोकतांत्रिक तरीके से और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखते हुए धरना को सफल बनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रखंड राजद अध्यक्ष शमशेर आलम के साथ वरिष्ठ नेता सामराज यादव, शत्रुघ्न सिंह, हरेंद्र पासवान समेत अन्य नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रशासन से आवश्यक सहयोग और समन्वय का आग्रह किया।

 

राजद नेताओं ने कहा कि धरने के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।

 

धरने को लेकर दोनों प्रखंड मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओं के बीच तैयारी चल रही है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू

Related Posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक की लहर

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। चिकित्सकों डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्ज्वल राय की ओर से…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *