सहरसा। सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना के बाद स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां के अनुभव और सक्रियता से शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में भी उनके योगदान की अपेक्षा जताई जा रही है।
अपने मनोनयन पर अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, सोनवर्षाराज के विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा तथा जदयू के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महिषी गुंजेश्वर साह के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात भी उन्होंने कही।
मनोनयन के बाद जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह, जदयू नेता नंदकिशोर झा, हरदेव मुखिया, संजय विश्वास, उत्सव सिंह, ज्ञानेन्द्र ज्ञानू, गुंजन सिंह, मुकेश मानस, भीम शंकर झा, राजकिशोर झा, रोशन सिंह (पूर्व मुखिया, देहद), मिठू रजक, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, देवकृष्ण झा, चंद्रदेव मंडल और बाबू साहब मंडल सहित अन्य लोग शामिल रहे।





