भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 16 किलो संदिग्ध गांजा बरामद, कीमत करीब 8 लाख रुपये

भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग से 16 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ ने जब्त सामग्री और लिखित शिकायत को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी भागलपुर को सौंप दिया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ भागलपुर के पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार एवं सरोज कुमार, प्रधान आरक्षी उत्तम सरकार और मनीष कुमार यादव रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस के कोच संख्या ER263762 की चेकिंग की गई।

 

चेकिंग के दौरान आरपीएफ जवानों को कोच में एक लावारिस बैग दिखाई दिया। बैग के संबंध में आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद आरपीएफ टीम ने नियमानुसार बैग की जांच की।

 

जांच के दौरान बैग के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए। पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें कुल 16 किलोग्राम संदिग्ध गांजा पाया गया। बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

 

आरपीएफ के अनुसार, बरामद संदिग्ध गांजे का वजन और जब्ती की पूरी कार्रवाई नियमानुसार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई। इसके बाद जब्त सामग्री को सुरक्षित रखा गया और मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

 

आरपीएफ भागलपुर ने बरामद संदिग्ध गांजा और संबंधित लिखित शिकायत को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी भागलपुर को सुपुर्द कर दिया है। अब जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि संदिग्ध गांजा किसका था और इसे ट्रेन के जरिए कहां से लाया या कहां ले जाया जा रहा था। लावारिस बैग मिलने के कारण मामले में जांच के बाद ही तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Related Posts

भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ा।

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय, पटुआहा, सहरसा में आयोजित हुई। 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 5 अक्टूबर को ‘सपनों का भारत’…

दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, सहरसा के तीन फीडरों की बिजली चार घंटे रहेगी बाधित

सहरसा। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की ओर से लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *