सिक्सलेन पुल पर ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 16 साल के किशोर की मौत, साथी गंभीर

आरा: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में बुधवार को नए सिक्सलेन पुल पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका 17 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मौदहीं गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल किशोर की पहचान मौदहीं गांव निवासी जवाहिर राय के पुत्र अजित कुमार के रूप में की गई है।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार अपने दोस्त अजित कुमार के साथ कोईलवर के कुल्हड़िया स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। बुधवार को दोनों बाइक से वापस अपने गांव मौदहीं लौट रहे थे। इसी दौरान नए सिक्सलेन पुल पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए कोईलवर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजित कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं घायल अजित के इलाज को लेकर परिजन चिंतित हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रक की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Posts

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *