बिहटा में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा बिहटा थाना क्षेत्र के आदित्य विजन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Sponsored Advertisement

ऑटो चालक को पीएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी 51 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहटा थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

बेली ब्रिज बंद होते ही शुरू हुई मुफ्त फेरी सेवा, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे बड़े जहाज; बाइक-साइकिल भी होगी पार

भागलपुर: बेली ब्रिज बंद होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से जलमार्ग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 1 अक्टूबर की…

सिक्सलेन पुल पर ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 16 साल के किशोर की मौत, साथी गंभीर

सिक्सलेन पुल पर ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 16 साल के किशोर की मौत, साथी गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *