कुंदन राय पटेल बने जदयू युवा जिला अध्यक्ष, बोले- पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

सहरसा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सहरसा जिला इकाई में नगर निगम वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि कुंदन राय पटेल को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

Sponsored Advertisement

कुंदन राय पटेल के मनोनयन पर पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुंदन राय पटेल के युवा जोश, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुंदन राय पटेल युवाओं को साथ लेकर जदयू संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करेंगे।

 

युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद कुंदन राय पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर साह, वरीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता भीम नारायण महतो, अध्यक्ष अरुणेश कुमार सिंह सहित जिला इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अभिभावकों का विशेष आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में पटेल सेवा संघ के सभी अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के लिए उन्होंने सभी के प्रति विशेष आभार जताया।

 

कुंदन राय पटेल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा।

Related Posts

नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी

सीवान। दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार स्थित चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने…

सारण के पानापुर में ड्राई राशन का एयर ड्रॉप, गोरखपुर से मंगवाया गया हेलीकॉप्टर

सारण। बाढ़ और आपदा की स्थिति के बीच प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सारण जिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *