सेवा सेतु शिविर में 70 आवेदन प्राप्त, योजनाओं से वंचित लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को नाला प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रखंड प्रभारी सह नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने किया। शिविर प्रभारी सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

 

Sponsored Advertisement

पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर सेवा सेतु शिविर लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान घर ध्वस्त होने के बाद मुआवजा और आवास नहीं मिलने, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग शिविर में पहुंचे। इसका उद्देश्य मजदूर, किसान, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

 

सत्यानंद झा ने बताया कि समाचार भेजे जाने तक शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों को प्रखंड कार्यालय के समक्ष रखा जाएगा। यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी को उसके अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मौके पर खैरा मंडल अध्यक्ष मोहित भोक्ता, जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर मनी सिंह, प्रसेनजीत घोष, रंजीत तिवारी, जितेन राउत, भोलानाथ सिंह, राम सिंह यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

जामताड़ा। संतोष कुमार की रिपोर्ट।

Related Posts

गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर के प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

गोपालगंज। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालगंज जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाल के…

पागला जोरिया में मिला अज्ञात महिला का शव, बिंदापाथर इलाके में सनसनी

जामताड़ा। जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित पागला जोरिया में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुनसान स्थान पर जोरिया में महिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *