सासाराम में वन्यजीव अंगों की तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली और पैंगोलिन के अंग बरामद; चार गिरफ्तार

सासाराम। रोहतास वन प्रमंडल और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सासाराम शहर के धर्मशाला मोड़ स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली और भारतीय पैंगोलिन के अंग बरामद किए गए। मामले में वन विभाग ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फीडल के कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मॉनिटर लिजर्ड के 15 पीस जेनिटलिया और पांच पंजे तथा जंगली बिल्ली से संबंधित पांच पीस सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर कार्रवाई के दौरान भारतीय पैंगोलिन के करीब 10 किलोग्राम शल्क बरामद किए गए।

 

वन विभाग के अनुसार, वन्यजीवों के इन अंगों को लेकर समाज में कई तरह के अंधविश्वास और अवैज्ञानिक दावे प्रचलित हैं। इन्हीं दावों के कारण इन संरक्षित वन्यजीवों के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी को बढ़ावा मिलता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

 

डीएफओ के मुताबिक, मॉनिटर लिजर्ड और जंगली बिल्ली के अंगों की बरामदगी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारतीय पैंगोलिन के शल्क की तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों से बरामद वन्यजीव अंगों के स्रोत और इनके अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

वन विभाग के अनुसार, मॉनिटर लिजर्ड और भारतीय पैंगोलिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण की जरूरत वाले वन्यजीवों में शामिल किया गया है। भारत में इन्हें वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत उच्च स्तर की कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। अवैध शिकार और इनके अंगों की खरीद-बिक्री कानूनन अपराध है।

 

डीएफओ ने आम लोगों से वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री या अवैध व्यापार में शामिल नहीं होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अंधविश्वास या अवैज्ञानिक दावे पर भरोसा न करें। वन्यजीव अंगों के अवैध भंडारण, परिवहन या व्यापार की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Posts

जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना…

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह   Sponsored Advertisement जिला मुख्यालय। सुरक्षित और वैध विदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *