सुल्तानगंज थाना का IG विवेक कुमार ने किया निरीक्षण, आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

भागलपुर। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को सुल्तानगंज थाना का निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आईजी ने थाना परिसर, भवन, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन के जर्जर हिस्सों और उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।

 

Sponsored Advertisement

आईजी ने थाना में संधारित विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने लंबित कांडों की स्थिति, अब तक हुई कार्रवाई और अनुसंधान की प्रगति के संबंध में पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा आगंतुक पंजी, गुंडा पंजी, मालखाना, वारंट और कुर्की से संबंधित अभिलेखों का भी जायजा लिया गया। आईजी ने अधिकारियों को अभिलेखों का नियमित और व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। आईजी ने फरार आरोपितों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और लंबित मामलों के संबंध में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखने और लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया।

 

निरीक्षण के बाद आईजी विवेक कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ाने के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

 

आईजी ने श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में की गई सुरक्षा व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इसी तरह आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान भी पुलिस प्रशासन आवश्यक तैयारियां कर रहा है।

 

मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार, थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, एसआई विष्णुदेव कुमार, अनुज कुमार, अक्षय कुमार और दयानंद मंडल समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Related Posts

समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर के प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

गोपालगंज। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालगंज जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *