सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, भागलपुर में देसी कट्टा और 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। भागलपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति का आग्नेयास्त्र के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने वीडियो का सत्यापन शुरू किया।

 

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान रौनक कुमार, पिता गोरेलाल यादव, निवासी भतोरिया, थाना मधुसूदनपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई। मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-2 और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपी के ठिकाने की जानकारी जुटाई। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने रौनक कुमार को एक देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वायरल वीडियो या अन्य माध्यमों से हथियारों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सत्यापन के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अधिवक्ता से कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई में न्यायिक कार्य का बहिष्कार, कचहरी मार्ग पर प्रदर्शन

जमुई। अधिवक्ता रुपेश कुमार सिंह के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को जमुई व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं…

सुल्तानगंज में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 495 ग्राम गांजा और एक लीटर देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगटी इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *