भागलपुर में 300 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी चार पहिया गाड़ी

भागलपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत रसलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन मार्ग पर वाहन जांच के दौरान 300 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 की सुबह रसलपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन के जरिए मिर्जाचौकी से रसलपुर थाना क्षेत्र की ओर अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।

 

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर की निगरानी में तथा कहलगांव-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और रसलपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मिर्जाचौकी स्थित मुंगेर फोरलेन के पास, एकचारी से करीब 200 मीटर आगे घोघा की ओर सघन वाहन जांच शुरू की।

 

इसी दौरान मिर्जाचौकी की ओर से एक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही चालक ने वाहन को विपरीत दिशा में मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

 

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद वाहन में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत कुमार, उज्जम कुमार ठाकुर, विवेक कुमार और छोटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी सन्हौला थाना क्षेत्र के अलीगंज-बबरगंज, भागलपुर से संबंधित बताए गए हैं।

 

पुलिस ने बरामद स्मैक और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

धनबाद में जमीन कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *