बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका


भागलपुर में अहले सुबह बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। मुंगेर से मिर्जाचौकी जाने वाले फोरलेन पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर स्थित बाबा चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन वाला हिस्सा रेलिंग के ऊपर हवा में लटक गया। हादसे का यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि ट्रक गिट्टी लोड कर भागलपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बारिश हो रही थी और सड़क पर फिसलन थी। बाबा चौक के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में रेलिंग से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा रेलिंग में फंस गया और इंजन वाला हिस्सा हवा में झूलता नजर आया।

Sponsored Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और खलासी की स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में चालक को चोट लगी है। वहीं, पुलिस के अनुसार चालक और खलासी सुरक्षित हैं। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक का अगला हिस्सा रेलिंग में फंसे होने के कारण उसे हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती तौर पर बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ट्रक कहां से चला था और हादसा किस परिस्थिति में हुआ। फिलहाल हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Posts

सहरसा में भारत स्काउट एवं गाइड ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भारत स्काउट और गाइड, सहरसा के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्कूल सभागार में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई,…

साहिबगंज में अपराधियों का दुस्साहस, बाइक सवार बदमाशों ने मुन्ना साह के सिर में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

झारखंड के साहिबगंज में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। बाइक सवार बदमाशों ने 43 वर्षीय मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *