कोसी में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, चार प्रखंडों में डीएम ने तटबंधों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सहरसा। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए सहरसा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जिले के नवहट्टा, महिषी, सलखुआ और सिमरी बख्तियारपुर प्रखंडों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोसी तटबंधों, बाढ़ प्रभावित इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बीते दिनों जल संसाधन विभाग से कोसी नदी में करीब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली थी। हालांकि बाद में यह जानकारी सामने आई कि करीब 3 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें नदी के जलस्तर तथा तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ आश्रय स्थलों पर सामुदायिक रसोई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की तैयारी भी की गई है। आवश्यकता पड़ने पर लोगों के बीच सूखा राशन भी वितरित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि कोसी नदी में यदि 4 से 5 लाख क्यूसेक तक पानी भी आता है, तो प्रशासन उससे निपटने के लिए तैयार है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए पंजीकृत नावों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को जरूरत के अनुसार अतिरिक्त नावों का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया। प्रशासन का कहना है कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों तक राहत, बचाव और आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

Related Posts

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी, पूजा पंडालों और मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कहलगांव/भागलपुर। भागलपुर जिले के कहलगांव सहित विभिन्न प्रखंडों में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर धार्मिक…

पीरपैंती में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा गांव में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता नंदनी कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान टोपरा निवासी जुगेश राय की पत्नी के रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *