सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद DTO कार्यालय में हड़कंप मच गया। आरोप है कि गाड़ी को बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिलाने के एवज में डाटा एंट्री ऑपरेटर ने परिवादी से रिश्वत की मांग की थी।

 

Sponsored Advertisement

निगरानी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मोहम्मद अजहर अली ने इस संबंध में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी अपनी गाड़ी के लिए बिहार का नंबर लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन दिया था।

 

शिकायत के अनुसार, आवेदन के निष्पादन के एवज में डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार ने उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। परिवादी रिश्वत देने के इच्छुक नहीं थे। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की।

 

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। इसके लिए टीम का गठन किया गया और गुरुवार को टीम सुपौल DTO कार्यालय पहुंची।

 

बताया गया कि निर्धारित योजना के तहत परिवादी ने जैसे ही डाटा एंट्री ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत की रकम दी, निगरानी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, तत्काल कार्रवाई में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

 

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद परिवहन कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल रहा। निगरानी टीम आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Posts

उत्तर प्रदेश में PNC पर NHAI की कार्रवाई, बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सासाराम। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान लापरवाही और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई का सामना कर रही PNC इंफ्राटेक कंपनी अब बिहार में भी सवालों के घेरे में…

बाल हितैषी पंचायत के निर्माण को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला, विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर हुई चर्चा

सहरसा। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं कवच समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के अंतर्गत बाल हितैषी पंचायत के निर्माण को लेकर विभिन्न हितधारकों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *