करमा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबे पांच किशोर; चार की मौत, एक की तलाश जारी

पलामू/झारखंड: करमा पूजा की सामग्री विसर्जन के दौरान पलामू जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव में पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए कोयल नदी में उतरे पांच किशोर डूब गए। हादसे में चार किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर अभी लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करमा पूजा की सामग्री विसर्जन के लिए पांच किशोर कोयल नदी पहुंचे थे। इसी दौरान सभी नदी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में किशोरों की तलाश शुरू कर दी।

 

ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद चार किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी किशोर पतरिया गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

 

इधर, घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। बरामद चारों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पांचवें किशोर की तलाश के लिए नदी में खोजबीन जारी है।

 

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हादसे में चार किशोरों की मौत हुई है, जबकि एक किशोर अभी लापता है। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। लापता किशोर की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास जारी हैं।

 

करमा पूजा के दौरान हुए इस हादसे से पतरिया गांव में शोक का माहौल है। एक साथ चार किशोरों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

एनएच-727 पर फिर भीषण हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत; एक महीने पहले गई थी 5 लोगों की जान

बेतिया: पश्चिम चंपारण के लौरिया-बेतिया मुख्य पथ एनएच-727 पर बुधवार दोपहर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने…

कर्मा-धर्मा पर्व पर मातम: मरगंग में नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड से कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोविंदपुर-मोहनपुर स्थित मरगंग में नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *