बिहटा में नाबालिग छात्रा की मौत पर परिजनों का गंभीर आरोप, अपहरण के बाद गलत काम और हत्या का आरोप

पटना। बिहटा थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसके साथ गलत काम करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार, छात्रा बीते 18 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हुई थी। परिवार का आरोप है कि गांव के ही शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार उसे अपने साथ ले गए थे। छात्रा के नहीं मिलने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

 

परिजनों का कहना है कि 19 सितंबर की सुबह रेलवे पुलिस की ओर से उन्हें सूचना मिली कि छात्रा गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक के पास मिली है। इसके बाद परिवार के लोग आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। परिवार का दावा है कि यह मोबाइल आरोपियों में से किसी एक का हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

घटना के बाद परिजन छात्रा का शव लेकर बिहटा थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत देकर तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण, गलत काम और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी 21 सितंबर को मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। परिजन मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

 

Related Posts

पलामू में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार, पिस्टल और लूटी गई बाइक बरामद

पलामू, झारखंड। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने पहुंचे दो कथित अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर…

भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम

बांका/धोरैया। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *