भागलपुर: नल-जल योजना बनी शोपीस, भवानीपुर वार्ड-3 में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

भागलपुर। जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में नल-जल योजना के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन और नल लगाए गए हैं। पानी की टंकी भी स्थापित की गई है और योजना से संबंधित शिलापट्ट भी लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद आज तक घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक, योजना के तहत सरकारी स्तर पर लाखों रुपये खर्च कर infrastructure तैयार किया गया, लेकिन पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण पूरी व्यवस्था महज दिखावा बनकर रह गई है। वार्ड में जगह-जगह नल लगे हैं, टंकी भी खड़ी है, लेकिन इन नलों से पानी नहीं निकल रहा है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की जा चुकी है। उनका आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारी या कर्मी मौके पर पहुंचते हैं, स्थिति का जायजा लेते हैं और तस्वीरें खींचकर जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन देकर चले जाते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पानी की समस्या उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लोगों को दूसरे स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

ग्रामीणों ने अब मीडिया के माध्यम से भागलपुर के जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने मांग की है कि नल-जल योजना की जांच कराकर यह पता लगाया जाए कि पानी की आपूर्ति अब तक क्यों शुरू नहीं हुई। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द से जल्द योजना को चालू कराया जाए, ताकि वार्ड के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके और उनकी परेशानी कम हो।

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *