
बांका/धोरैया। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं। इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है।
महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं। ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है। लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें।
परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं।
लापता महिला: कीर्ति देवी
निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026
पहचान: पीले रंग की साड़ी
संपर्क: राजू कुमार – 8102156738
इनाम: 2 लाख रुपये





