सहरसा नगर निगम में निजी जमीन पर 25 लाख रुपये से नाला निर्माण का आरोप, पूर्व उपसभापति ने डीएम से की जांच की मांग

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में निजी जमीन के अंदर करीब 25 लाख रुपये की सरकारी राशि से नाला निर्माण कराए जाने का आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर नगर निगम की पूर्व उपसभापति रंजना सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

पूर्व उपसभापति रंजना सिंह का आरोप है कि वार्ड संख्या 34 के मारूफगंज स्थित पुरानी जेल से आगे बटराहा जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे शिव मंदिर के पास अनिल यादुका के निजी कैंपस के अंदर नगर निगम की ओर से करीब 25 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि संबंधित जमीन निजी है और मुख्य सड़क से लगे गेट के अंदर करीब एक बीघा जमीन है, जिसके अंदर नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

 

रंजना सिंह ने आरोप लगाया कि निजी परिसर के अंदर सरकारी राशि खर्च कर नाला निर्माण कराया जाना सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग का मामला है। उन्होंने इस पूरे कार्य की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।

 

पूर्व उपसभापति का कहना है कि इसी क्षेत्र में पुरानी जेल के आसपास मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि इस राशि का इस्तेमाल सार्वजनिक क्षेत्र में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए किया जाता, तो इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिल सकती थी।

 

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की अविलंब जांच कराई जाए और यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने जांच पूरी होने तक संबंधित नाला निर्माण कार्य पर रोक लगाने की भी मांग की है।

 

मामले में नगर निगम की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगा

Related Posts

पलामू में दिनदहाड़े महिला से चार लाख रुपये की लूट, झोला छीनकर फरार हुए अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना क्षेत्र में बुधवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से चार…

पलामू में भाजपा की पदयात्रा, अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार, 4 नवंबर को मेदिनीनगर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गई। शिवाजी मैदान से कचहरी परिसर तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *