पीएम मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प पर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, भागलपुर में मंत्री नीतीश मिश्रा ने गिनाए योगदान

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा और समर्पण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर के सर्किट हाउस स्थित न्यू बिल्डिंग में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी नीतीश मिश्रा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

Sponsored Advertisement

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे ले जाना है और इस लक्ष्य को हासिल करने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

प्रेस वार्ता में मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को विशेष रूप से मनाया जाएगा। वहीं, उनके सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों, कार्यों और देश के प्रति उनके योगदान को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों को गति मिली है। भाजपा कार्यकर्ता उनके सेवा-संकल्प और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।

 

प्रेस वार्ता में भागलपुर विधायक रोहित पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

दरभंगा में रिश्तेदार के घर से चला रहा था गांजा तस्करी का कारोबार, पुलिस ने किया खुलासा

दरभंगा जिले के मनीगाछी के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 121 किलो 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ…

सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में WJAI ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी के गठन का निर्देश

पटना/सहरसा। सहरसा में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट के मामले को लेकर वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *