भागलपुर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त तटबंधों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

भागलपुर। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने रंगरा एवं गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी भागलपुर, पुलिस अधीक्षक नवगछिया और अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कटाव, बांध की स्थिति और चल रहे निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के क्रम में रंगरा पंचायत स्थित धोबिनिया बांध (कलबलिया नदी) और बनिया बैसी पंचायत के बुढ़िया बांध (सादोपुर रिंग बांध) का निरीक्षण किया गया। यहां बांध में करीब 20 फीट का कटाव हुआ है। कटाव को नियंत्रित करने के लिए मौके पर डॉवल निर्माण, बांस पाइलिंग, एनसी कार्य और बालू से भरे बोरे लगाने का काम चल रहा है।

 

आयुक्त ने अधिकारियों से बचाव कार्यों की जानकारी ली। नदी की ओर से बांध की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक शीट की परत लगाकर उसके ऊपर बालू से भरे बोरे लगाए जा रहे हैं। वहीं, बांध पर ओवरटॉपिंग के पानी को नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

 

इसके बाद आयुक्त ने ब्रह्मोत्तर बांध का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि रात में उत्पन्न हुई बांध संबंधी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। आयुक्त ने मौके पर मौजूद तकनीकी टीम से किए गए कार्यों और बांध की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। क्षतिग्रस्त तटबंधों को नियंत्रित करने में जल संसाधन विभाग की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए गए सहयोग की भी उन्होंने सराहना की।

 

आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं को सभी संवेदनशील तटबंधों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने को कहा।

 

बाढ़ प्रभावित वार्डों में सामुदायिक किचन भी लगातार संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं और तटबंधों की सुरक्षा के साथ बाढ़ के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Posts

पथरगामा में न्यायाधीश दंपती पर जानलेवा हमले का मुख्य शूटर भागलपुर से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेगी रिमांड पर

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के पथरगामा में न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य शूटर को…

बिहारी कन्या मध्य विद्यालय में मना सुरक्षित शनिवार, छात्राओं को मॉक ड्रिल के जरिए सड़क-रेल दुर्घटनाओं से बचाव की दी जानकारी

भागलपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बिहारी कन्या मध्य विद्यालय, मिरजानहाट, भागलपुर में शनिवार को ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सड़क एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *