सहरसा के 2.17 लाख पेंशनधारियों को डीबीटी से मिली पेंशन राशि, 25.12 करोड़ रुपये खातों में हस्तांतरित


सहरसा जिले के लाखों पेंशनधारियों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 2 लाख 17 हजार 828 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 25 करोड़ 12 लाख 24 हजार 600 रुपये की पेंशन राशि सीधे हस्तांतरित की गई। राशि सीधे खाते में पहुंचने से लाभार्थियों को किसी कार्यालय या बिचौलिये के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1 लाख 19 हजार 722, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 56 हजार 641, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 14 हजार 770, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 9 हजार 808, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 15 हजार 434 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1 हजार 453 लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी गई है।

Sponsored Advertisement

उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 की पेंशन राशि का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और इससे लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को काफी सुविधा मिली है।

डीडीसी ने यह भी कहा कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही है, तो वे संबंधित कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण की इस प्रक्रिया से जिले के हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। पेंशन की राशि खाते में पहुंचने के बाद लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Related Posts

तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, 16 वार्डों में कचरे का अंबार

तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, 16 वार्डों में कचरे का अंबार

एसपी ने बनमा ईटहरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

एसपी ने बनमा ईटहरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *