बाढ़ के पानी में उतरा नाबालिग, बिजली करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत; परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया फतेहपुर गांव में बाढ़ के पानी के बीच बिजली करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गनगनिया फतेहपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि गांव और आसपास के इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। इसी दौरान रोहित चापाकल पर नहाने के लिए बाढ़ के पानी में उतरा था। इसी दौरान पानी में बिजली के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही रोहित बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।

 

मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। रोहित की चाची के मुताबिक, बाढ़ के पानी में करंट फैलने की सूचना स्थानीय स्तर पर पहले ही कई लोगों को दी गई थी। इसके बावजूद समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई।

 

परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली काट दी जाती या क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त कर दिया जाता तो शायद रोहित की जान बच सकती थी। उनका आरोप है कि बाढ़ प्रभावित इलाके में खुले या क्षतिग्रस्त बिजली तार लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी बिजली विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए और पानी में करंट फैलने की स्थिति में तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद की जाए।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और बिजली विभाग को ऐसे संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि रोहित जैसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

Related Posts

भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

भागलपुर में तेज रफ्तार कार ने घास बेच रही दो बुजुर्ग महिलाओं को मारी टक्कर, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में कैंप जेल गेट के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क किनारे घास बेच रही दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *