मोतिहारी में निशा मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध दवाएं बरामद; दुकानदार हिरासत में

 

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की है। मधुबनी मठ के पास वार्ड नंबर-3 स्थित निशा मेडिकल स्टोर में की गई जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर सागर मणि सोनी के नेतृत्व में की गई।

Sponsored Advertisement

 

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक कन्हैया कुमार पंडित को पकड़ा गया। ड्रग विभाग के अनुसार, जांच के दौरान दुकानदार से दवा दुकान संचालन से संबंधित लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दुकान में रखी दवाओं और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान दुकान से ट्रामाडोल और डायजेपाम युक्त दवाएं बरामद होने की बात सामने आई है। इन दवाओं को लेकर ड्रग विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। विभाग अब बरामद दवाओं की मात्रा, उनके स्रोत और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है। मामले में NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

 

पूछताछ के दौरान दुकानदार ने दावा किया कि बरामद दवाएं कोटवा स्थित अभिषेक ड्रग और गणेश मेडिकल से खरीदी गई थीं। हालांकि, इन प्रतिष्ठानों की भूमिका को लेकर ड्रग विभाग की ओर से फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। विभाग खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर, सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहा है।

 

ड्रग इंस्पेक्टर सागर मणि सोनी द्वारा संबंधित थाने में आवेदन देकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जांच के आधार पर बरामद दवाओं की वास्तविक मात्रा, उनकी वैधता और मामले में लागू होने वाली धाराओं का निर्धारण किया जाएगा।

 

फिलहाल, ड्रग विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि बिना वैध लाइसेंस दवा बिक्री और प्रतिबंधित अथवा नियंत्रित दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *