बिहार के ऊर्जा मंत्री के घर में घुसा पानी, टूटा तटबंध; 70-80 मीटर तक कटाव

नवगछिया खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह राघोपुर-नरकटिया तटबंध में बड़ा कटाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव में तटबंध का करीब 70 से 80 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तटबंध टूटने के बाद गंगा का पानी तेजी से आसपास के निचले इलाकों में फैलने लगा और ऊर्जा मंत्री के घर में भी पानी घुस गया।

 

Sponsored Advertisement

घटना करीब रात तीन बजे की बताई जा रही है। तटबंध में कटाव की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात से ही कटाव निरोधी एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार टूटे हिस्से को सुरक्षित करने में जुटे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम का सहयोग कर रहे हैं।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा और नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव की तैयारियों का जायजा लिया।

 

रात से जारी है कटाव निरोधी कार्य

 

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि गंगा की धारा का प्रवाह तेज होने के कारण तटबंध में कटाव हुआ है। जल संसाधन विभाग की टीम रात से ही तेजी से कटाव निरोधी कार्य में जुटी है। प्रभावित क्षेत्र की मैपिंग की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

डीएम ने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता तटबंध के टूटे हिस्से को सुरक्षित करना और पानी के फैलाव को नियंत्रित करना है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी शुरू कराया जाएगा।

 

तटबंध टूटने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि जल संसाधन विभाग की टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।

 

Related Posts

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98.12 लाख के गबन का आरोप, DPO स्थापना समेत दो जेल गए; फर्जी शिक्षिका के नाम पर वेतन भुगतान, DEO चंदन कुमार समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज

भागलपुर बिहार के भागलपुर जिला शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में डीपीओ स्थापना…

भागलपुर के पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच लोग घायल, दो भागलपुर रेफर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रिफातपुर बासा के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाराहाट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *