गया जंक्शन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

गया: बिहार के गया जी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने चेकिंग अभियान के दौरान एक यात्री के बैग से 10 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की है. बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद आरपीएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी. अब आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, सावन महीने में यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए गया जंक्शन पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के दक्षिणी हिस्से में किमी संख्या 470/09 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. पूछताछ में उसने अपना नाम मो. नसरुल्लाह, उम्र 37 वर्ष, निवासी न्यू करीमगंज बताया.

Sponsored Advertisement

तलाशी के दौरान उसके बैग से 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद बरामद हुए. इतनी बड़ी रकम को लेकर जब उससे वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सका. पूछताछ के दौरान उसके बयान में भी बदलाव सामने आया, जिसके बाद आरपीएफ को शक हुआ.

आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज बनारसी यादव के मुताबिक, नकदी रखने या उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने से संबंधित कोई वैध कागजात मौके पर नहीं दिखाया गया. इसके बाद नसरुल्लाह को हिरासत में लेकर मामले की सूचना आयकर विभाग, पटना को दी गई.

सूचना मिलने के बाद आयकर निरीक्षक सिद्धि कांत चौधरी की टीम गया जंक्शन पहुंची और मामले की जांच शुरू की. नसरुल्लाह और बरामद नकदी को आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई है.

अब आयकर विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था. आरपीएफ ने इतनी बड़ी नकदी के स्रोत को लेकर संदेह जताया है, हालांकि रकम हवाला या काले धन से जुड़ी है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने बताया कि सावन महीने में गया जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है, इसलिए सुरक्षा को लेकर लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

Related Posts

सहरसा में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान

बिहार में एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर मंगलवार, 25 अगस्त 2026 से ‘एनीमिया मुक्त बिहार अभियान’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तर पर अभियान…

सहरसा में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने किया विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन, 30 दिनों में शिकायतों के समाधान का भरोसा

सहरसा जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। कपूरी छात्रावास में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *