छपरा में भीषण सड़क हादसा, टोटो को हाइवा ने रौंदा; 4 की मौत, 3 घायल

सारण: बिहार के छपरा में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा ट्रक ने सामने से आ रहे टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अमनौर के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी पतोहू शहीदा खातून की मौके पर मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान फारूक मियां की 13 वर्षीय पोती शना प्रवीण और राहगीर सुरेश पंडित ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई।

Sponsored Advertisement

हादसे में इरशाद, दिलशाद अंसारी और जुनैद अंसारी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए मकेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

परिजनों के मुताबिक, फारूक मियां का इलाज कराने पूरा परिवार टोटो से गड़खा गया था। इलाज के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनहो टोल प्लाजा के पास मकेर की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने टोटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से भी जा टकराया।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-722 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार हाइवा चालक की पहचान में जुटी है।

Related Posts

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98.12 लाख के गबन का आरोप, DPO स्थापना समेत दो जेल गए; फर्जी शिक्षिका के नाम पर वेतन भुगतान, DEO चंदन कुमार समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज

भागलपुर बिहार के भागलपुर जिला शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में डीपीओ स्थापना…

भागलपुर के पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच लोग घायल, दो भागलपुर रेफर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रिफातपुर बासा के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाराहाट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *