बोकारो में छाई लोडिंग रोकने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बोकारो चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़ पंचायत के बुढ़ींडीह गांव की दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने छाई लोडिंग और ट्रांसपोर्टिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीण जुलूस के रूप में चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरना देकर दुगदा रेलवे साइडिंग से डीवीसी चंद्रपुरा की छाई की ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि दुगदा रेलवे साइडिंग से छाई की लोडिंग और ट्रांसपोर्टिंग शुरू होने से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाएगा। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ खेत-खलिहान और जलस्रोतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

 

ग्रामीण महिला कुंती देवी ने कहा कि दुगदा रेलवे साइडिंग से छाई की ट्रांसपोर्टिंग होने से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। छाई उड़ने से खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ पानी भी प्रदूषित होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए छाई की ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की।

 

वहीं ग्रामीण मोहन मुर्मू ने कहा कि किसी भी हाल में दुगदा रेलवे साइडिंग से छाई की ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने दी जाएगी। रेलवे रैक में छाई लोडिंग किए जाने से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलने की आशंका है, जिसका सीधा असर ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि लगातार प्रदूषण रहने से लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई और छाई की ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान वीणा देवी, अनिता देवी, रमेश सोरेन, जीतन मुर्मू, बिनोद मुर्मू, हरि साव, कंचन गोप और हीरा सोरेन समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

 

संवाददाता – चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

नाला के पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय पहुंचने पर एडीजी अभिनव गुप्ता का छात्राओं ने किया भव्य स्वागत

जामताड़ा: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अभिनव गुप्ता गुरुवार को नाला स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। विद्यालय…

रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक, जिला अध्यक्ष सुनील राय ने दी श्रद्धांजलि

जामताड़ा: दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *