नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 3409 लीटर शराब और 363 किलो गांजा बरामद

कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस के अनुसार अभियान में आम लोगों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लगातार नशे से जुड़ी सूचनाएं मिल रही हैं। इन सूचनाओं पर डीआईजी की निगरानी में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 3409.015 लीटर अवैध शराब, 363.06 किलोग्राम गांजा, 375.08 ग्राम स्मैक, 274 एमएल नशीला इंजेक्शन और 44.7 लीटर कफ सिरप बरामद किया गया है। इसके अलावा 5 कारतूस, 33 मोटरसाइकिल, 2 तीन पहिया वाहन, 5 चार पहिया वाहन, 15 मोबाइल फोन और 2 लाख 81 हजार 190 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

 

अवैध शराब के मामलों में 81 लोगों, जबकि सूखा नशा से जुड़े मामलों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 61,287.505 लीटर अवैध शराब, 2429.47 लीटर कफ सिरप, 5233.206 किलोग्राम गांजा और 7125.872 ग्राम स्मैक बरामद किया जा चुका है। इसके साथ ही नशीले इंजेक्शन, नशीली टैबलेट, हथियार, कारतूस, वाहन, मोबाइल और नकदी समेत कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। अभियान के तहत अब तक कुल 1748 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेल्पलाइन 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप के माध्यम से दें। सूचना में कारोबारी का नाम, पता और कारोबार का स्थान बताने के साथ संभव हो तो फोटो या वीडियो भी भेजा जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर विशेष उपलब्धि मिलने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस उप-महानिरीक्षक की ओर से उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया सूचना दें और सहयोग करें।

 

 

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *