पड़ोसी की इच्छा पूरी करने निकलीं किरण देवी, खटिया की डोली में बुजुर्ग राम कुमारी को ले जा रहीं बाबा धाम

इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल पेश करती एक तस्वीर इन दिनों कच्ची कांवरिया पथ पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। अपने लिए और अपने परिवार के लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन किसी दूसरे की खुशी और इच्छा को अपना बनाकर उसे पूरा करने की कोशिश करना सच्ची इंसानियत है। ऐसी ही मिसाल लखनऊ की किरण देवी ने पेश की है।

 

Sponsored Advertisement

किरण देवी अपनी पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग राम कुमारी देवी की वर्षों पुरानी बाबा धाम जाने और भगवान शिव पर जल चढ़ाने की इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें खटिया से बनी डोली में लेकर पैदल देवघर की यात्रा पर निकल पड़ी हैं।

 

बताया गया कि राम कुमारी देवी के पति रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं, जबकि वह खुद भीख मांगकर अपना जीवन चलाती हैं। पैर में चोट लगने के बाद उनके लिए पैदल चलना बेहद मुश्किल हो गया। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पड़ोसी किरण देवी और मोहल्ले के लोग बाबा धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। राम कुमारी देवी ने भी बाबा पर जल चढ़ाने की इच्छा जताई।

 

इसके बाद किरण देवी और उनके साथियों ने बुजुर्ग की इच्छा पूरी करने का बीड़ा उठाया। खटिया का इंतजाम किया गया और बांस व कपड़े की मदद से उसे डोली का रूप दिया गया। सुल्तानगंज में गंगाजल भरने के बाद राम कुमारी देवी को उसी डोली में बैठाकर किरण देवी समेत चार कांवरिया पैदल बाबा धाम की ओर रवाना हो गए।

 

कच्ची कांवरिया पथ पर जब यह अनोखी डोली गुजरती है तो राहगीरों और कांवरियों की नजरें ठहर जाती हैं। लोग किरण देवी के जज्बे, सेवा भावना और इंसानियत की जमकर सराहना कर रहे हैं।

 

 

Related Posts

ईशाकचक में खंडहरनुमा मकान से 29.15 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

  भागलपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईशाकचक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर एक के समीप…

शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख; ढाई लाख का नुकसान

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र  थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-04 के जियाउद्दीनपुर चौका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में अरविंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *