सरकारी स्कूल में गार्ड की ड्यूटी करने निकले राजकुमार लापता, दूसरे की दुकान से मिला मोबाइल; परिवार को अनहोनी की आशंका

नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी राजकुमार सिंह, पिता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, 15 अगस्त की रात से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। राजकुमार बनिया स्थित सरकारी स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त की रात वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

 

Sponsored Advertisement

राजकुमार के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच राजकुमार का मोबाइल अमित कुमार, पिता ब्रह्मदेव सिंह, की किराना दुकान से बरामद हुआ। मोबाइल दूसरे व्यक्ति की दुकान तक कैसे पहुंचा और राजकुमार वहां कब पहुंचे थे, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मोबाइल मिलने के बाद राजकुमार कहां गए, यह भी परिवार के लिए सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

 

परिजन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोबाइल की गतिविधियों और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस राजकुमार के बारे में महत्वपूर्ण सुराग जुटा सकती है।

 

पति के लापता होने के बाद पत्नी कृष्णा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई दिनों से पति की तलाश में अधिकारियों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने स्तर से लगातार राजकुमार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

कृष्णा देवी ने नवगछिया एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर पति की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने राजकुमार का मोबाइल दूसरे व्यक्ति की दुकान से मिलने के मामले की भी गहन जांच कराने की मांग की है। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस तकनीकी जांच और मोबाइल की गतिविधियों के आधार पर राजकुमार तक पहुंचने में सफल होगी।

 

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही राजकुमार के लापता होने की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

 

Related Posts

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सहरसा आगमन पर गंडोल चौक के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *