ऑपरेशन मुस्कान फेज-10 में सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता, 123 मोबाइल बरामद कर असली धारकों को सौंपे

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर सहरसा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के फेज-10 में पुलिस ने गुम और चोरी हुए 123 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 25 लाख 29 हजार 558 रुपये बताई गई है।

 

Sponsored Advertisement

सहरसा पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के फेज-01 से फेज-10 तक कुल 651 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख 39 हजार 12 रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए हैं।

 

फेज-10 के दौरान मोबाइल बरामदगी में कई पुलिस पदाधिकारियों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। बसनही थाना के रौशन कुमार रजक ने 35 मोबाइल, बलवाहाट थाना के अमित कुमार रजक ने 16, सिमरी बख्तियारपुर थाना के प्रभात कुमार ने 16, सदर थाना के पुरुषोत्तम पासवान ने 16 और महिषी थाना के शिवम सिंह ने 14 मोबाइल बरामद किए।

 

पुलिस के मुताबिक, गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना को सूचना दें। इसके अलावा दूरसंचार विभाग के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

 

सहरसा पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार मोबाइल बरामद होने से आम लोगों को राहत मिलने के साथ पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव, सहरसा

Related Posts

हनीमून में पीरियड आने पर भड़का पति, पत्नी से मारपीट और गला दबाने का आरोप

गोरखपुर रामगढ़ताल क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, शादी के बाद पति उसे हनीमून मनाने अंडमान-निकोबार ले…

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली; एक फरार

धनबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान व उसके भाई गोपी खान के कथित गुर्गों के बीच मुठभेड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *