हनीमून में पीरियड आने पर भड़का पति, पत्नी से मारपीट और गला दबाने का आरोप


रामगढ़ताल क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर उत्पीड़न, मारपीट और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश से रामगढ़ताल थाने में पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला के मुताबिक, उसकी शादी 30 मई 2023 को दिल्ली के पटपड़गंज स्थित एक मैरिज लॉन में हुई थी। शादी से पहले गोदभराई की रस्म गोरखपुर में हुई थी। आरोप है कि ससुरालवालों की मांग पर मायके पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत करीब 40 लाख रुपये का सामान दिया था।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी उसे दहेज को लेकर ताने दिए जाते थे। पति उसे 4 से 12 जुलाई 2023 के बीच हनीमून के लिए अंडमान-निकोबार ले गया। वहां पीरियड आने और तेज दर्द के कारण तबीयत खराब होने पर पति कथित तौर पर नाराज हो गया। महिला का आरोप है कि होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। शोर सुनकर होटल कर्मचारियों के दरवाजा खटखटाने पर पति ने उसे छोड़ दिया।

महिला के अनुसार, घटना के बाद पति ने उसके पिता को फोन कर उसे दिल्ली ले जाने के लिए कहा। दिल्ली पहुंचने के बाद उसने सास को घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि सास और ननद ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया। शादी के करीब 45 दिन बाद 14 जुलाई 2023 को उसे घर से निकाल दिया गया।

महिला का दावा है कि दहेज का सामान वापस नहीं किया गया और पति की ओर से धमकियां भी दी गईं। करीब तीन साल तक कार्रवाई नहीं होने के बाद उसने एसएसपी से शिकायत की।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय के अनुसार, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    निरसा में अवैध कोयला खनन का खुलासा, विधायक अरूप चटर्जी खुद खदान में उतरे

    धनबाद। निरसा के ईसीएल राजा कोलियरी में कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। शुक्रवार को निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी को अपने…

    बच्चों को संकट में तत्काल मिलेगी पुलिस सहायता, कोईलवर थाने में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क

    कोईलवर (भोजपुर)। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोईलवर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *