एंबुलेंस बनी नशे की तस्करी का जरिया! मुजफ्फरपुर में सरकारी 102 एंबुलेंस से गांजा और देसी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में नशे के कारोबार से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तस्करी के लिए सरकारी एंबुलेंस के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एसकेएमसीएच परिसर में खड़ी एक 102 एंबुलेंस से देसी कट्टा और करीब 200 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में एंबुलेंस चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की रात एसकेएमसीएच ओपी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के पास खड़ी 102 एंबुलेंस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस से एक देसी कट्टा और करीब 200 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

Sponsored Advertisement

मामले में तुर्की थाना क्षेत्र के रहने वाले एंबुलेंस चालक सरबजीत कुमार और औराई थाना क्षेत्र के ईएमटी मनोहर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में अहियापुर थाना में कांड संख्या 1308/26 दर्ज किया गया है।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार और मादक पदार्थ आरोपियों तक कहां से पहुंचे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के मुताबिक, आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि एंबुलेंस पहले बोचहां से एसकेएमसीएच पहुंची थी। ऐसे में पुलिस बोचहां से एंबुलेंस के आने और बरामदगी के बीच के पूरे घटनाक्रम को खंगाल रही है।

शुरुआती जांच में दोनों आरोपियों के कैरियर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, वे किस गिरोह से जुड़े हैं और हथियार व मादक पदार्थ किसने दिए थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस संगठित गिरोह की भूमिका और दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। घटना के बाद सरकारी वाहनों की रैंडम जांच करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Related Posts

सहरसा में बाइक के धक्के से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक सवार पुलिस के हवाले

सहरसा। बसनाही थाना क्षेत्र के लालगंज में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लालगंज निवासी उरो देवी के रूप में हुई है। हादसे के…

बच्चों को संकट में तत्काल मिलेगी पुलिस सहायता, कोईलवर थाने में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क

कोईलवर (भोजपुर)। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोईलवर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *