नालंदा में 3 दिनों से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नालंदा में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार शाम बापू हाईस्कूल के पीछे मुहाने नदी किनारे झाड़ियों और खेत के पास से युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव की हालत बेहद खराब थी। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के चंडीडीह गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित 13 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था। वह लोहा-टीना चुनकर बेचने का काम करता था। मृतक के भाई राज किशोर चौधरी ने बताया कि रोहित कल्लू पासवान नामक युवक के साथ घर से निकला था। पैसे लेने के बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी मां ने थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Sponsored Advertisement

शव मिलने के बाद परिजनों ने रोहित की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने उसके दोस्त कल्लू पासवान और नीलेश कुमार पर शक जाहिर किया है। परिजनों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस पर भी समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

वहीं चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद हुआ है। पुलिस को प्रथम दृष्टया नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका है। उन्होंने कहा कि हाथ की हथेली जंगली जानवरों द्वारा नोची गई हो सकती है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही साफ होगा कि रोहित की मौत हत्या, किसी साजिश या नशे के ओवरडोज के कारण हुई।

Related Posts

कहलगांव में टिपिन कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; लोहे का टुकड़ा और मोबाइल बरामद

भागलपुर। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में टिपिन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…

टीएनबी कॉलेज में ‘भारत-नेपाल के जेन-जी आंदोलनों’ पर संगोष्ठी, युवाओं की राजनीतिक सक्रियता पर हुई चर्चा

भागलपुर। टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग और आईक्यूएसी (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नेपाल और भारत में जेन-ज़ी (Gen Z) आंदोलनों का एक शैक्षणिक विश्लेषण’ विषय पर विभागीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *