हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर, तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह होते ही जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और शहर के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठे।

बाबा भूतनाथ मंदिर, बाबा मनोकामना नाथ मंदिर, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर और बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर समेत कई शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लिए शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे।

Sponsored Advertisement

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल और दूध से अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, पुष्प, भांग और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में घंटियों की आवाज और भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से लेकर दिनभर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर भागलपुर मानो पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, समाज और देश में एकता, अखंडता, खुशहाली और शांति बनी रहे, इसके लिए भी लोगों ने भगवान शिव से प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों का माहौल भी पूरी तरह धार्मिक नजर आया। हर तरफ भगवा रंग, बोल बम के जयकारे और शिव आराधना की गूंज सुनाई देती रही। सावन की तीसरी सोमवारी पर भागलपुर के हर शिवालय में आस्था का सैलाब उमड़ा और पूरा जिला भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया।

Related Posts

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *