सहरसा जिले कहरा प्रखंड की दिवारी पंचायत में फहराया गया उल्टा तिरंगा, झंडोत्तोलन पर उठे सवाल

सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत दिवारी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत में तिरंगा उल्टा फहराया गया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

Sponsored Advertisement

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे के सम्मान और उसकी सही स्थिति को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। लेकिन दिवारी पंचायत में कथित तौर पर झंडा उल्टा फहराए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

 

अब सवाल यह उठता है कि झंडोत्तोलन से पहले राष्ट्रीय ध्वज की सही स्थिति की जांच क्यों नहीं की गई? आखिर इस तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है?

 

मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना…

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह   Sponsored Advertisement जिला मुख्यालय। सुरक्षित और वैध विदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *