बोकारो में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पुरुलिया-धनबाद नेशनल हाईवे पर बिरानी मोड़ के पास करीब रात 10 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पिंडराजोरा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों घायलों को सरकारी वाहनों की मदद से इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चारों शवों को बोकारो जनरल अस्पताल की मर्चरी में रखवाया गया।

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतक चारों युवक पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, देर रात तक उनकी पूरी पहचान और उम्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस परिजनों से संपर्क कर मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

पिंडराजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है, जिसने बाइक को टक्कर मारी। आसपास के इलाकों और संभावित मार्गों पर वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से अमडीहा गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

डीसी के जनता दरबार ने बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी

बोकारो। बोकारो में उपायुक्त के जनता दरबार की एक पहल ने दिव्यांग परिवार के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *